सलमान खान ने की धोखेबाजी, तो संगीता बिजलानी ने शादी से कर दिया इंकार

मनोरंजन

अपने जमाने की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया रहीं संगीता बिजलानी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 9 जुलाई, 1960 को मुंबई में हुआ था। आज संगीता अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। संगीता बिजलानी ने आज भी खुद को काफी फिट रखा हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। संगीता​ बिजलानी अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका नाम सबसे ज्यादा सुपरस्टार सलमान खान के साथ सुर्खियों में रहा। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे और उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि संगीता बिजलानी ने शादी से इनकार ​कर दिया था।

संगीता बिजलानी बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड को काफी पसंद करती थीं।  वहीं उन्होंने साल 1980 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद मॉडलिंग में वह एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। इसी बीच संगीता और एक्टर सलमान खान एक-दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। संगीता के मुताबिक, सलमान ने ये तारीख खुद चुनी थी।

संगीता और सलमान ने एक दूसरे को साल 1986 में डेट करना शुरू किया। उस वक्त संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। खबरों की मानें तो दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। वहीं उनका ये प्यार भरा रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। यही नहीं दोनों की शादी के कार्ड तक छपने की खबरें सामने आई थीं। फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने खुद ये बात कही थी कि  संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन संगीता ने खुद इस शादी से इंकार कर दिया था।

दरअसल, संगीता बिजलानी ने ही शादी के आखिरी वक्त में इंकार कर दिया। संगीता ने 10 साल के रिश्ते में सलमान के दिए धोखेबाजी के कारण उन्होंने ऐसा किया था। ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। सलमान और सोमी अली की नजदीकियों की वजह से संगीता ने शादी तोड़ने फैसला किया था।

आपको बता दें कि सलमान खान के साथ रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता बिजलानी ने साल 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली थी। उस वक्त अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने संगीता से शादी की। वहीं अजहरुद्दीन संग शादी करने के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म अपना और फिर उनका नाम आयशा हो गया। हालांकि ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और साल 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *