विकास दुबे की गिरफ्तारी पर शिवराज सिंह ने योगी आदित्यनाथ से की बात, बोले- पापियों के पाप महाकाल के शरण में नहीं धुलते

राजनीतिक

कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। जानकारी के अनुसार एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया है।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि विकास दुबे उस समय उज्जैन महाकाल मंदिर जा रहा था, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचाना। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जोर देने पर उसने अपनी पहचान कबूली। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *