इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को जोर का झटका लगने जा रहा है: भावना पांडे

उत्तराखण्ड राजनीतिक

देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी को उत्तराखंड की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। ये कहना है जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे का। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भावना पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी जेसीपी को राज्य की जनता का पूर्ण सहयोग, समर्थन और स्नेह मिल रहा है।

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने कहा कि इस बार जनता कैबिनेट पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा और कांग्रेस जैसे विरोधी दलों के बीच खलबली मची हुई है। इन सियासी दलों को इस बार अपनी हार का डर सता रहा है। मजबूरन इन पार्टियों के नेता जेसीपी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए कईं तरह के हथकंडे आज़मा रहे हैं।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि बीते 21 वर्षों से उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और कांग्रेस के शासन काल को झेला है। इस बार उत्तराखंड में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य की मातृशक्ति एवँ युवा प्रदेश में परिवर्तन की लहर लाएंगे। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार उत्तराखंड के नौजवान भाजपा-कांग्रेस को चोट करेंगे और जेसीपी को वोट करेंगे।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को बड़ा जोर का झटका लगने जा रहा है। इस ज़बरदस्त झटके के साथ ही भाजपा और कांग्रेस उत्तराखंड की राजनीति से बाहर हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस बार तीसरे विकल्प को चुनने के मूड में हैं। प्रदेश की जनता ने इस बार तीसरे विकल्प के तौर पर जनता कैबिनेट पार्टी को सेवा की आज्ञा देने का मन बना लिया है। इस महामुकाबले में राज्य की जनता चुनाव चिन्ह “क्रेन” को ही चुनने जा रही है।

जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जनता कैबिनेट पार्टी के पक्ष में माहौल बन चुका है। प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के हृदय से बस यही आवाज़ आ रही है “सबको देखा बार-बार, अबकी बार जेसीपी की सरकार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *