मॉर्निंग वाक कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा, मोके पर ही मौत

national

अमेठी, मार्निंग वाक पर निकले दो लोगों को कस्थुनी पश्चिम के निकट कंटेनर ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्थुनी पश्चिम के पास की है। शुक्रवार सुबह कस्थुनी पश्चिम के पूरेमूरा मजरे निवासी हौसिला प्रसाद यादव व कुट्टी मजरे के कृष्ण कुमार उर्फ लल्लू एक साथ टहलने के लिए निकले थे। लखनऊ- वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसाईं मंदिर मठिया के पास लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। वह दोनों सड़क पर गिर पड़े। उनके ऊपर से वाहन गुजर गया।

चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कुछ दूरी पर हौसला का लड़का अशोक भी टहल रहा था। दुर्घटना को देख वह चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल दोनों लोगों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां स्थानीय लोगो की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हौशिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कृष्ण कुमार की मौत जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाते समय रास्ते में हो गई। दोनों का घर सड़क पर ही है। हौशिला चाय व कृष्ण कुमार किराने का कारोबार करते थे। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *