लोगों के निशाने पर रहीं रिया चक्रवर्ती नए साल में कमबैक करने के लिए तैयार, दोस्त ने बताया किस ट्रॉमा में हैं एक्ट्रेस

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में तमाम आलोचनाएं झेलने वालीं उनकी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आने के बाद से फिलहाल पूरी तरह गायब हैं। न वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, ना ही कहीं बाहर नज़र आ रही हैं, न ही उनसे जुड़ी कोई न्यूज़ सामने आ रही है। लेकिन अभी रिया से जुड़ी एक बड़ी खबर अब सामने आई है। सुशांत के निधन के बाद लोगों के निशाने पर रहीं रिया चक्रवर्ती नए साल में यानी 2021 में कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती के ख़ास दोस्त रूमी जाफरी ने बताया कि रिया अब पहले बेहतर हो रही हैं। उनके लिए ये साल बहुत बड़ा ट्रॉमा रहा है। वैसे तो ये साल सबके लिए ही खराब रहा है, लेकिन उनके केस में इस साल ने उन्हें अलग ही लेवल का ट्रॉमा दिया है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक अच्छे खासे मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली लड़की ने एक महीना जेल में काटा है। इन सब चीज़ों ने उसके मनोबल को पूरी तरह कुचलकर रख दिया है। लेकिन रिया अगले साल से काम पर वापस लौटेंगी’।

रूमी ने बताया कि इंडस्ट्री रिया का खुली बाहों से स्वागत करेगी। मैं हाल ही में उससे मिला था वो बहुत शांत थीं, उसने ज्यादा बात नहीं की। लेकिन इसके लिए हम उसे ब्लेम नहीं कर सकते वो इस साल बहुत सारी चीज़ों से निकली है। वक्त गुज़रजाने दीजिए और तपिश कम हो जाने दीजिए। मुझे यकीन है रिया के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है’।

आपको बता दें कि  याहू ने 2020 में सबसे अधिक सर्च किये गये सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट जारी की है, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पहले नम्बर पर रहे हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर आयी हैं। रिया सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की मुख्यारोपी भी हैं। हालांकि गूगल सर्च में रिया सातवें स्थान पर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *