भाजपा मसूरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

सिटी अपडेट

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कुलड़ी स्थित पार्किंग सभागार में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी एवंम विधायक गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

भाजपा मसूरी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आये भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया व कहा कि भाजपा लगातार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है। पार्टी कार्यकताओं का दायित्व है कि वह पार्टी की रीति नीति के आधार पर जनता में जाकर जन हित के कार्यां को करें व प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व जनहित के कार्यां को जनता के बीच ले जायें। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है और लगातार जनता भाजपा से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही अपनी रीति नीति के आधार पर कार्य करती है जिसके चलते लोगों का रूझान भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने व पार्टी स्तर पर उनके निस्तारण के लिए कार्य करें। भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में अरूण मित्तल, यशपाल नेगी व शेखर वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने किया व भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी  वक्ताओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पालिका के मनोनीत सभासद मदनमोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह नेगी, छावनी उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, लक्षमण, मुकेश धनाई, मनोज खरोला, उपाध्यक्ष अमित भटट, गंभीर पंवार, विजय रमोला, नारायणं सिंह राणा, बिजेंद्र भंडारी, मुकेश लाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, महामंत्री कमला थपलिया, मंत्री अनीता धनाई, छावनी सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, रमेश कन्नौजिया, वंदना ठाकुर, अनीता सक्सेना, सपना शर्मा, अनिल सिंह, अभिलाष,, कुणाल, सुमित, अजय, प्रमिला नेगी, सहित बड़ी संख्या में मसूरी मंडल के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आदित्य पडियार पुनः एबीवीपी के नगर मंत्री चुने गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *