उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह ने कोरोना को दी मात

national

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे दी है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता कल्याण सिंह की कोरोना रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आई है। इस बाबत अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बता दें कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 16 सितंबर को यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां डॉ. आरके मनी, डॉ. केके पांडेय, डॉ. अर्जुन खन्ना समेत 10 चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

तकरीबन एक महीने पहले कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पॉजिटिव आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, यहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चला।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआइ अस्पताल से कौशांबी के यशोदा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील डागर ने बताया कि भर्ती होने के बाद कल्याण सिंह के ऑक्सीजन लेवल में भी कोई गिरावट नहीं आई है। शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल भी सामान्य हैं। दिन में उन्होंने डॉक्टरों के बताए हुए नाश्ते और खाने को लिया। वह कुछ देर बैठने के बाद आराम करने के लिए सो गए। फिलहाल दस डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह का इलाज कर रही है।

बता दें कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता है और कई बार सूबे के मुख्ममंत्री रह चुके हैं। उन्हें बड़े पिछड़ों के नेता के तौर पर जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *