सुशांत मामले में अब मैनेजर रेशमा शेट्टी से 5 घंटे की गई पूछताछ को बयान दर्ज किया

मनोरंजन

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बॉलीवुड की कई बड़े टैलेंट मैनेजरों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैंl ताजा बयान रेशमा शेट्टी का दर्ज किया गया हैंl मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उनसे पूछताछ की हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून की सुबह आत्महत्या से हुई। अभिनेता की आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए जांच जारी है। शुक्रवार 10 जुलाई को मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के रेशमा शेट्टी से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार उनसे चार से पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके बयान का विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है।

रेशमा शेट्टी ने सलमान खान, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड ए लिस्टर्स के साथ काम किया हैl वह उनके द्वारा किए जाने वाले प्रमुख विज्ञापनों के लिए भी जिम्मेदार हैं। बॉलीवुड की प्रमुख टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी मैट्रिक्स की मुखिया रेशमा शेट्टी सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन के पीछे का दिमाग भी थीं। उन्होंने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस और कई फिल्मों के माध्यम से सलमान को कई करोड़ के सौदें दिलाने में मदद की। हालांकि 2018 में वह अलग हो गई। तब से रेशमा शेट्टी अक्षय कुमार के काम की देखभाल कर रही हैं। उनके अलावा वह कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और कई अन्य प्रमुख सितारों का भी काम संभालती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस अब तक 35 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जिन लोगों से पूछताछ की गई है, उनमें दिवंगत अभिनेता के परिवार के सदस्य, मित्र, सहकर्मी और वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने उनके साथ काम किया था। उनके अलावा बॉलीवुड पोर्टल्स के लिए काम करने वाले कुछ पत्रकारों से पूछताछ की गई है और पुलिस ने उन स्रोतों के बारे में जानकारी है जिनके माध्यम से कहानियां लिखी गई थीं। दिवंगत सुशांत के दोस्तों के अनुसार उनके बारे में प्रसारित कुछ कहानियों का उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। अभिनेता उन्हें पढ़ने के बाद परेशान लग रहे थे।

बयानों से यह भी पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत अक्सर महसूस करते थे कि कोई उन्हें निशाना बना रहा है और उनकी छवि और करियर को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। अभिनेता को 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर लटका पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *