भारत में पिछले 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 1129 लोगों की मौत

national

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 12,38,635 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से  4,26,167 एक्टिव केस हैं। 7,82,606 लोग ठीक हो गए हैं और  29,861 लोगों की मौत हो गई। अब तक 63.18 मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 45,720 मामले सामने आए हैं 1,129  लोगों की मौत हो गई है। यह एक दिन में सामने आया अब तक का सबसे ज्यादा मामला है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,50,823 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक कोरोना के 1,50,75,369 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। देश में 11 लाख से 12 लाख मामले में होने में केवल तीन दिन लगे।

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक  3,37,607  मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,37,282 एक्टिव केस  हैं और 12556  लोगों की मौत हो गई। वहीं 1,87,769 लोग ठीक हो गए हैं।  तमिलनाडु में 1,86,492 मामले सामने आए हैं। इनमें से 51,765 एक्टिव केस हैं। 1,31,583 लोग ठीक हो गए हैं। 3144 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 1,26,323 मामले अब तक सामने आए हैं। 14,954 एक्टिव केस हैं। 1,07,650 मरीज ठीक हो गए हैं और 3719 लोगों की मौत हो गई है।

कर्नाटक में 75,833,आंध्र प्रदेश में 64,713 और उत्तर प्रदेश में 55,588 मामले 

कर्नाटक में 75,833 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 47,075 एक्टिव केस है। 27,239 मरीज ठीक हो गए हैं और 1519 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में 64,713 मामले सामने आए हैं। इनमें 31,763 एक्टिव केस हैं। 32,127 मरीज ठीक हो गए हैं। 823 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 55,588 मामले सामने आ गए हैं। 20,825 एक्टिव केस हैं। 33,500 मरीज ठीक हो गए हैं। 1263 लोगों की मौत हो गई है।

गुजरात में 51,399, पश्चिम बंगाल में 49,321  और तेलंगाना में 49,259 मामले

गुजरात में 51,399 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 11,915 एक्टिव केस हैं। 37,260 एक्टिव केस हैं और 2224 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में 49,321 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 18450 एक्टिव केस है। 29650 मरीज ठीक हो गए हैं और 1221लोगों की मौत हो गई है। तेलंगाना में 49,259 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 11,155 एक्टिव केस हैं। 37666 मरीज ठीक हो गए हैं और 438  लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में 32,334 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 8387 एक्टिव केस है और 23,364 मरीज ठीक हो गए हैं और 583 लोगों की मौत हो गई है।  बिहार में 30,369 मामले सामने आ गए हैं। यहां 10,506 एक्टिव केस हैं। 19,646 मरीज ठीक हो गए और 217 लोगों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 518 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 518 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में14 और जम्मू और कश्मीर में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं तेलंगाना और झारखंड में नौ हरियाणा में आठ, असम, पंजाब और राजस्थान में छह-छह लोगों की मौत हो गई। ओडिशा में पांच, गोवा और उत्तराखंड में दो-दो और केरल, पुड्डुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *