Tuesday, April 30, 2024

कंगना रनौत और राजकुमार राव की जजजमेंटल है क्या फिल्म हुई रिली

मनोरंजन
LIVE Judgemental Hai Kya Movie Review: Kangana Ranaut और Rajkummar Rao की फिल्म हुई रिलीज, दर्शकों में उत्साह

नई दिल्ली,कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या ने आज यानि शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कंगना और राजकुमार राव के फैंस सिनेमाघरों तक टिकट लेकर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।

10.30 am: फिल्म के फर्स्ट हाफ ने दर्शकों को बांध कर रखा है। कंगना के अभिनय से एक बार फिर दर्शक खुश हैं।

10.00 am: राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री अमायरा दस्तूर की भी एंट्री होती है। अमायरा राजकुमार की पहली पत्नी है जिसकी मृत्यु हो चुकी होती है। आगे पता चलता है कि कंगना को एक्यूट साइकोसिस की बीमारी है।

09.30 am: कहानी में कंगना को हीरोइन बनना होता है। वो भोजपुरी और साउथ की फिल्मों के डायलॉग भी डब करती है। लेकिन यह लड़की कॉकरोच से डरती है और इसके बाद राजकुमार राव की एंट्री होती है। कंहना जिस लड़की की भूमिका निभ रही हैं वो थोड़ा अलग अलबेली है जिसे कुछ करने का जुनून है।

09.00 am: फिल्म की शुरुआत घरेलू हिंसा के सीन से होती है जिसमें एक बच्ची के सामने पूरी वारदात होती है।बच्ची सहम जाती है। पिता द्वारा मां को मारा जाता है लेकिन आखिरकार दोनों की एक हादसे में मृत्यु हो जाती है।

08.30 am: कुछ लोग परिवार संग तो कुछ दोस्तों संग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। किसी को कंगना रनौत का अलग किरदार देखना है तो किसी को राजकुमार राव की एक्टिंग

08.00 am: सिनेमाघरों में दर्शक पहुंचकर अपने शो का इंतजार कर रहे हैं।

प्रकाश कोवेलामुडी द्वारा निर्देशित फिल्म जजमेंटल है क्या शुरुआत से खबरों में बनी रही। फिल्म के पोस्टर्स ने भी दर्शकों के बीच खूब बज क्रिएट किया। वहीं दूसरी ओर ट्रेलर आने के बाद फिल्म को देखने की उत्सुकता और बढ़ती नजर आई। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर ऑडियंस का रिएक्शन अच्छा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *