देवभूमि यूनियन ने विजय जायसवाल एवं बी.डी.शर्मा की टीम पर फिर भरोसा जताया,चुने गए अध्यक्ष-महामंत्री

उत्तराखण्ड

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी, के आज हुए द्वितीय द्विवार्षिक चुनाव में पुनः विजय जायसवाल – अध्यक्ष, डा. वी डी शर्मा – महासचिव, व सिद्धनाथ उपाध्याय -कोशाध्यक्ष चुन लिए गए।

उक्त जानकारी देते हुये चुनाव अधिकारी डॉ मुनिराम सकलानी ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त सुभाष चंद्र जोशी व प्रदीप चौधरी-उपाध्यक्ष, डा. जमशेद उस्मानी व सुरेश चावला-सचिव, बालेश गुप्ता व शशि कांत मिश्रा-प्रचारमंत्री, श्रीमती प्रेमलता भरतरी व रवि अरोड़ा – संगठनमंत्री चुने गए । इनके अलावा दीपाली कश्यप, विवेक गुप्ता, राजेश भटनागर, राव इमरान खां, योगेंद्र मलिक, एम आर ध्यानी, पूनम अग्रवाल, महेंद्र प्रकाशी, अब्दुल अतीक (मनोनीत) व एम हसीन (मनोनीत) सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *