अब तक हॉस्पिटल में भर्ती हैं लता मंगेशकर, सेहत पहले से बेहतर

मनोरंजन

मशहूर गायिका लता मंगेशकर करीब दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी। साथ ही यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें आईसीयू में रखा गया है या अभी वो वेंटिलेटर पर हैं। खबर है कि उनकी हालत में सुधार आ रहा है।

लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि वो तबीयत ठीक हो रही है और हम बहुत खुश हैं। वहीं जब रचना शाह से लता मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाना ज्यादा जरूरी नहीं है जबकि जरूरी है कि वो कैसे ठीक हो रही हैं।’

90 साल की सुर कोकिला लता मंगेशकर को दो हफ्ते पहले स्ट इन्फेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके भर्ती होने के बाद से लगातार सिर्फ ये ही खबर आ रही है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल या परिवार की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है और ना हो कोई हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है।

11 नवंबर को जब लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद कोई जानकारी सामने नहीं आई। बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने करियर में 3000 से अधिक गाने गाए हैं और भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया है और सिनेमा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *