प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा- केंद्र और राज्य की सरकारे किसानों के विकास के लिए कार्य कर रही

national

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह प्रयागराज में आगमन हुआ। केंद्र और राज्य की सरकारे किसानों के विकास के लिए नई-नई तकनीकों के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहती है। जितना कार्य और सुबिधां किसानों के लिए हमारी सरकारों ने किया और निरंतर कर रही है वह यदि विगत सरकारों ने किया होता तो आज अन्नदेवता और उसका परिवार सम्पन्न और खुशहाल होता।

प्रयागराज आगमन पर भाजपा किसान माेर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष का स्‍वागत

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष के यमुनापार में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पप्पू द्वारा मीरजापुर की सीमा पर पाली में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत का कार्यकम मांडा रोड, चिलबिला, मेजारोड, पचदेवरा, रामपुर महुआरी, एनडीए मोड़, लेप्रोसी चौराह पर किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्य, क्षेत्रीय शोशल मीडिया प्रभारी जय प्रकाश सिंह का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं से किसानों को योजनाओं की जानकारी देने को कहा

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसानों को योजनाओं के बारे में कम जानकारी होने से वे इसका पूरा लाभ नही उठा पाते। इसलिए आप सब कार्यकर्ताओं को आम जनता तक किसानों की योजनाओं को पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पप्पू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, जिला महामंत्री तारा शंकर पांडेय, आदेश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष हृदेश मिश्रा सेवालाल पटेल, अरविंद शुक्ला, जगदीश सिंह यादव, लीलावती गुप्ता, जिला मंत्री मुकेश पांडेय, सुभाष पयासी, योगेश पांडेय, ज्ञान नारायण कनौजिया, कृष्ण चंद्र पटेल, जीत नारायण श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, प्रदीप पांडेय, चंद्र भूषण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मिथलेश मौर्य, सीपक द्विवेदी, विजय श्याम, भोला शुक्ला, दिनेश तिवारी, राजकमल तिवारी, अनूप शुक्ला, कमलेश साहू, रोहित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *