रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 21 को लखनऊ दौरा: लालजी टंडन प्रतिमा का अनावरण करेंगे

national

लखनऊ, नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका हजरतगंज में लखनऊ के पूर्व सांसद स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा के अनावरण के बाद संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण सिंह को देखने जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा लखनऊ के सांसद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को विशेष विमान से प्रात: 10:35 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद सीधा हजरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वह मल्टी लेवल पाॄकग, हजरतगंज के सामने स्थापित मध्य प्रदेश व बिहार के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

राजनाथ सिंह यहां के अनावरण कार्यक्रम के बाद दिन में करीब 12:30 बजे संजय गांधी आयुॢवज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंच कर वहां भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इस दौरान वह कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टर्स से भी वार्ता करेंगे। इसके बाद करीब एक बजे राजनाथ सिंह सीधा अमौसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वहां से उनकी दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *