प्रियंका चोपड़ा स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 12.30 बजे लाइव

मनोरंजन

कोरोना वायरस का ख़तरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। कई देश चपेट में आ चुके हैं। भारत में भी इसके केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्थिति काफ़ी संजीदा है और इससे बचने के लिए स्वास्थ्य संगठनों और सरकारों की ओर कोशिशें जारी हैं। प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस की वजह से एक हफ़्ते से घर में क़ैद हैं। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए प्रियंका कोविड 19 के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को प्रियंका कोविड 19 वायरस पर काम कर रहे डॉक्टर और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 12.30 बजे लाइव करेंगी। प्रियंका ने इसकी सूचना ट्विटर के ज़रिए दी है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके बताया कि इस समय जो हालात चल रहे हैं, वो किसी फ़िल्म की तरह हैं, मगर यह फ़िल्म नहीं है। वो ख़ुद एक हफ़्ते से पति निक के साथ घर में बंद हैं।

प्रियंका ने एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट किये हैं। इन वीडियोज़ में प्रियंका कह रही हैं कि उनके ज़हन में भी कोरोना को लेकर कई सवाल हैं। तकनीक की यह ख़ास बात है कि हम दूर रहकर भी एक-दूसरे के पास आ सकते हैं और एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। साथ ना होकर भी साथ रहने का एहसास पा सकते हैं।

प्रियंका ने आगे कहा कि यह इस बात की याद दिलाता है कि जब एक समुदाय को कुछ होता है तो वो बिना रुके दूसरे समुदायों को भी प्रभावित करता जाता है। हम सब ग्लोबल सिटिज़न बन चुके हैं। सुरक्षित रहिए। आप अपने सवाल भेजिए, मैं कोशिश करूंगी की सबके जवाब मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *