बॉलीवुड की ही नहीं दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में शामिल है ऐश्वर्या राय बच्चन

मनोरंजन

बॉलीवुड की ही नहीं दुनिया की एक खूबसूरत महिलाओं में शामिल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर, 1973 को मेंगलुरू में हुआ था। 20 अप्रैल, 2007 को ऐश ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक से शादी की थी। ऐश और अभिषेक की एक बेटी है अराध्या। आमतौर पर एक्ट्रेस शादी के बाद फिल्म करियर को विराम दे देती हैं, लेकिन बेटी के जन्म के बाद भी ऐश्वर्या ने फिल्मों काम करना नहीं छोड़ा।

अराध्या के जन्म के बाद भी वो चार फिल्मों में नजर आईं। साल 2015 में रिलीज हुई ‘जज्बा’, बेटी के जन्म के बाद ये उनकी कमबैक फिल्म थी, 2016 में रिलीज़ हुई ‘सरबजीत’, इस फिल्म में उन्होंने मां का किरदार निभाया था, ‘ए दिल है मुश्किल’, इस फिल्म में ऐश्वर्या रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड बनी थीं और 2018 में रिलीज हुई ‘फन्ने खां’, इस फिल्म में भी राजकुमार राव के साथ ऐश्वर्या राय की कैमिस्ट्री दिखाई गई थी। कुल मिलाकर कहा जाए को शादी के बाद भी ऐश्वर्या राय जितने अच्छे से अपने परिवार को संभाल रही हैं और उतने अच्छे से अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

वैसे 46 की उम्र में और मां बनने के बाद भी ऐश्वर्या राय जितनी खूबसूरत और फिट हैं वो कोई आसान काम नहीं है। ऐश्वर्या आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में रहीं थीं। उनकी खूबसूरती का कौन दिवाना नहीं है। उनकी नीली आंखों से झांकती उनकी खूबसूरती किसी को भी अपनी दिवाना बनाने के लिए काफी। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऐश्वर्या की कुछ ऐसी ही बेहद खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनसे नजर नहीं हटा पाएंगे आप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *