साल 2019 में कौन-सी फ़िल्म ने मारी बाज़ी उरी या मिशन मंगल,आइये जानते है

मनोरंजन

साल 2019 बॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा। साल की शुरुआत उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ हुई, तो अंत गुड न्यूज़ के साथ। कई बड़ी फ़िल्में आईं, तो कई छोटी। छोटे स्टारर की फ़िल्में इस साल बॉक्स ऑफ़िस पर जलावा बिखेर गई। वहीं, कई बड़े स्टार्स भी उम्मीदें पर खरे नहीं उतरे। दर्शकों ने जिस फ़िल्म को पसंद किया वह बेस्ट साबित हुई। इसलिए हमने अपने पाठकों से पूछा कि साल 2019 की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म कौन सी है? उन्होंने पोल में वोट देकर अपवा जवाब हमें बताया। इन वोट्स के आधार पर जो टॉप-5 की लिस्ट बनी है, वो हम आप से शेयर कर रहे हैं…

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- साल 2019  की शुरुआत ही उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ हुई। इस फ़िल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया। वहीं, विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए। इस फ़िल्म नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसे पाठकों ने भी पसंद किया और 47.1 फीसदी वोट देकर बेस्ट फ़िल्म बनाया।

मिशन मंगल- इसरो के वैज्ञानिक कम बज़ट में लंबी दूरी तय की। इसको लेकर जगन शक्ति ने फ़िल्म बनाई मिशन मंगल। मल्टीस्टारर फ़िल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में नजर आए। इस फ़िल्म को पोल में 14 फीसदी वोट्स मिले है। इसी के साथ मिशन मंगल बॉलीवुड बेस्ट फ़िल्म 2019 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही।

सुपर 30- इस साल बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रयोग यह रहा कि रितिक रोशन बिहारी के किरदार में नजर आए। सुपर 30 कोचिंग के ओनर आनंद के ऊपर बनी फ़िल्म सुपर 30 को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया। इस फ़िल्म को पोल में 12.4 फीसदी वोट्स मिले और फ़िल्म लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही।

कबीर सिंह- भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फ़िल्म कबीर सिंह रही। इस फ़िल्म को लोगों जमकर देखा और बॉक्स ऑफ़िस पर भी हिट बनया। कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए। शाहिद की इस फ़िल्म को पोल में 11.7 फीसदी वोट्स मिले। इसके आधार पर यह चौथे स्थान पर रही।

भारत- सलमान ख़ान के लिए साल 2019 की शुरुआत उम्मीदें के मुताबिक नहीं रही। हालांकि, उनकी फ़िल्म भारत दर्शकों पसंद आई। इसे पोल में 4.7 फीसदी वोट्स मिले। इन वोट्स के आधार पर भारत बॉलीवुड बेस्ट फ़िल्म 2019 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *