सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी हुई कम, जानिए क्या है रेट

business

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे एमसीएक्स एक्सचेंज पर अक्टूबर वायदे का सोने का भाव 0.86 फीसद या 447 रुपये की भारी गिरावट के साथ 51,327 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा दिसंबर वायदे का सोने का भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.87 फीसद या 452 रुपये की भारी गिरावट के साथ 51,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखी गई।

वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में शुक्रवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी का भाव शुक्रवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर एमसीएक्स पर 1.58 फीसद या 1091 रुपये की गिरावट के साथ 67,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी के भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस समय सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.88 फीसद या 17.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,947.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.39 डॉलर की गिरावट के साथ 1,940.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी

चांदी की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी की वैश्विक वायदा कीमत 1.71 फीसद या 0.47 डॉलर की गिरावट के साथ 26.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.69 फीसद या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 26.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *