उत्तराखंड की पवित्र परम्परा को कायम रखते हुए धूमधाम से मनाएं “इगास बग्वाल” पर्व : भावना पांडे

आध्यात्मिक उत्तराखण्ड

देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने सभी को उत्तराखंड के पावन लोकपर्व “इगास बग्वाल”/बूढ़ी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

20211114_172908

मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में भावना पांडे ने कहा- समस्त उत्तराखंड वासियों एवँ दुनिया के कोने-कोने में बसे प्रत्येक उत्तराखंडी भाई-बहनों को सपरिवार प्रदेश के लोकपर्व “इगास बग्वाल”/बूढ़ी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि लोकपरम्परा देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान है। इस पवित्र परम्परा को यूँ ही कायम रखते हुए आइए हम सभी मिलकर अपना ये पावन लोकपर्व बड़े ही उमंग, उत्साह एवँ धूमधाम के साथ मनाएं।

AD

भावना पांडे ने आगे कहा-  उत्तराखंड की सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए “इगास बग्वाल” पर्व का मनाया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से इस पर्व को मनाए जाने का आह्वान किया है, जिससे हमारी आज की पीढ़ी उत्तराखंड की संस्कृति को समझ और जान सके एवं हमारी लुप्त होती संस्कृति को बचाए जा सके।

इगास पर्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा- दरअसल पहाड़ में दीपावली यानी बग्वाल पर्व के 11 दिन बाद इगास पर्व या बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है। दीपावली के 11 दिन के बाद उत्तराखंड में इगास का पर्व मनाया जाता है। इगास को पहाड़ की संस्कृति के साथ-साथ ऐतिहासिक तथ्यों से भी जोड़ा जाता है। आज के दिन मीठे पकवान बनाकर ये पावन पर्व मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *