कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर भाजपा का हमला, इसे बताया अस्तित्व बचाव यात्रा

उत्तराखण्ड राजनीतिक

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को काग्रेस की अस्तित्व बचाओ यात्रा बताया है और कहा है कि कांग्रेस नेता अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इस प्रकार के नाटक आयोजित कर रहे हैं।

भाजपा उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस की ओर से निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा वास्तव में कांग्रेस नेताओं की अस्तित्व बचाओ यात्रा से अधिक कुछ नहीं है। देश के अधिकाश हिस्सों के समान उत्तराखंड में भी बिखरी हुई कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा संकट अपने को बचाए रखने का है।

उन्होंने कहा कि हालत यह है कि काग्रेस बिखरी हुई है और कांग्रेस की उत्तराखंड में दो-दो यात्राएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर भाजपा को लेकर एक बड़ा डर समाया हुआ है। यही कारण है कि कांग्रेस के उत्तराखंड के बड़े नेता लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में इधर-उधर भटक रहे हैं। हालत इतनी खराब हो गई है कि कांग्रेस के उत्तराखंड के नेता राज्य से बाहर भी अपने लिए सीटें तलाशने में लग गए हैं।

अटल आयुष्मान योजना को लेकर फर्जी वेबसाइट से गलत प्रचार 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना व उत्तराखंड की अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना की कोई अंतिम तारीख है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को लेकर एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *