डा. रमा गोयल बनी भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तराखण्ड

 

देहरादून । विख्यात समाजसेविका डॉ रमा गोयल ने आज भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और संदेशों को जन जन तक पहुंचाने एवम् इनके अनुरूप राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्यरत है। वर्तमान में यह भारत के 19 प्रांतों में कार्य कर रही है। डॉ रमा गोयल समाजसेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड में एक जाना माना नाम है। विशेष रूप से दिव्यांगो एवम् हिंसा से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास, किशोर बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य की देखभाल एवम् महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान है। वह अन्य कई राष्ट्रीय संस्थाओं से भी जुड़ी है। डॉ रमा गोयल ने बताया कि भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही विकास के कार्यों में सभी की समान भागेदारी सुनिश्चित करने का भी प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *