त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्रान्तर्गत कगंसाली में बस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से राहत बचाव कार्य करने व घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिये। गम्भीर घायलों को एम्स ऋषिकेश लाने के लिए हेली रेस्क्यू के लिए निर्देश दिये हैं।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ के लोग राहत व बचाव कार्य में जुट गए।  जिलाधिकारी डॉ वी.षणमुगम मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला चिकित्सालय में 10 घायल बच्चां का ईलाज चल रहा है। जिलाधिकारी द्वारा उपचार कार्य का निरीक्षण किया गया। चार गम्भीर घायल बच्चे चम्बा हेलीपैड से जिलाधिकारी डॉ. वी षणमुगम की निगरानी में हैलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेजे गये जबकि एक घायल को एम्बुलेंस से एम्स भेजा गया है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने चमोली जनपद के लामबगड़ में हुई बस दुर्घटना पर भी गहरा शोक जताते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। लामबगड़ में एस.डी.आर.एफ द्वारा 09 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से 8 लोग घायल हैं जिनका उपचार हेतु सीएचसी जोशीमठ लाया गया है। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है जब कि 4 लोग बस में ही फंसे हैं जिनका रेस्क्यू चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *